परामर्शदाता
इन चार युगचरणों के सौर वर्ष प्रमाणों का योग एक महायुग होता है,जिसका प्रमाण सन्ध्यासन्ध्यान्श सहित 43 लाख 20 हज़ार सौर वर्ष होता है।इस प्रकार 71 महायुग व्यतीत होने पर 1 मनुकाल पूर्ण होता है जिसका प्रमाण 30,67,20,000 तीस करोड़ सड़सठ लाख बीस हज़ार सौर वर्ष है। इस समय 6 मनुओं का काल पूर्ण होकर 7 वें मनुकाल के 27 महायुग व्यतीत हो चुके हैं और 28वें महायुग में सतयुग, त्रेता,द्वापर नामक तीन युगचरण पूर्ण होकर कलियुग के प्रथम चरण का 5123 वां वर्ष प्रारंभ हो रहा है। आज से 22 वर्ष पूर्व "युगाब्द" 5101 वर्ष प्रतिपदा को राष्ट्र 52 वीं सदी में प्रवेश कर चुका है न कि 21 वीं सदी में।क्योंकि वर्तमान कलियुग 3102 ईसा पूर्व 20 फरवरी को 2 बजकर 27 मिनट 30 सेकण्ड पर प्रारंभ हुआ था।